इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं बांदा के पूर्व सांसद व नरैनी विधानसभा के पूर्व विधायक वयोवृद्ध समाजसेवी श्री रमेश चंद्र द्विवेदी की गाड़ी पर सिविल लाइन में अराजक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ की हम सभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य गण तीव्र भर्त्सना करते हैं। श्री रमेश चंद्र द्विवेदी हमारे पुलिस परिवार की बेटी डाक्टर चारू द्विवेदी डिप्टी एस पी के पिता है छात्र जीवन से भले ही किसी राजनीतिक पार्टी में रहे हो पर वह एक सौम्य सरल व्यक्तित्व के धनी है. विश्व विद्यालय का पूर्व छात्र होने के नाते मुझे बहुत ही दुख हुआ। व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक व्यक्ति को इस तरह के कृत्यों की खुलेआम निंदा करनी चाहिए. अराजक तत्वो का महिमा मंडन करना उचित नहीं है समाज में इस तरह की अराजकता पर चुप रहना भी धृतराष्ट्र के चरित्र जैसा है।
0 Comments