धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में छात्रों का जश्न
कारपोरेट मीडिया प्रयागराज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार दोपहर यूपी के छात्रों ने जश्न मनाया। प्रयागराज में छात्र पोल पर चढ़ गए। टी-शर्ट हवा में लहराते हुए झूम उठे। छात्राओं ने इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर फाड़ते हुए कहा- यह युवाओं की बड़ी जीत है।
वाराणसी में छात्रों ने एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाई। लखनऊ के इको गार्डन में जश्न जारी है। नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे। विरोध वाले पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। एक युवती ने कहा- आज होली-दिवाली की खुशी एक साथ मिली है। घर जाकर दावत होगी।
इससे पहले सुबह 10 बजे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में भारी बारिश के बीच 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।
हाथों में संविधान की किताब लेकर पहुंचे छात्र केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे। कुछ छात्र बारिश में डांस कर रहे थे, तो कुछ ताली-थाली बजा रहे थे। इस बीच कई जगहों पर भीड़ बेकाबू हो गई। सांसद लिखी एक फॉर्च्यूनर कार को पलट दिया। एक स्कॉर्पियो के शीशे फोड़ डाले। सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट पर 2,000 से ज्यादा पुलिस कर्मी लगाए गए थे।
0 Comments