तमंचा दिखा कर धमकाया, दी जन से मारने की धमकी कारपोरेट मीडिया कौंधियारा प्रयागराज। थाना कौंधियारा के अंतर्गत ग्रामसभा कुआं के ठढ़विलार गाँव में 30 जुलाई 2026 को योगेंद्रकांत त्रिपाठी पुत्र भगवान प्रसाद त्रिपाठी द्वारा सरकारी नाली से पानी खेत में लगाया जा रहा था तभी उसी गाँव के निवासी शिवनारायण तिवारी( शिवबाबू) और उनका भाई सन्तोष नारायण (राजबाबू) द्वारा बात बहस करते हुए हाथापाई करने लगे। बताया जाता हैं कि योगेंद्र के परिवार बचाव के लिए जाते हैं उसके बाद विपक्षी के दोनो युवकों ने अपने घर से तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी योगेंद्र के परिवार को देने लगे। बीच बचाव के लिए आए गाँव वाले कट्टा देखकर दूर हो गए। तभी शिवबाबू और राजा बाबू अभद्र गाली गलौज करने लगे। यह विपक्षी का परिवार सोर पुष्ट है ये लोग गाँव के लोगो से कई बार आए दिन झड़प करते रहते है।ये माफिया किस्म के लोग हैं जिनसे पूरा आस पास के लोग परेशान हैं। तमंचा लहराने की विडियो साथ देखी जा सकती है।यह वीडियो योगेंद्र त्रिपाठी के परिजनों ने कारपोरेट मीडिया को दी है। परिजनों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments