अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद कारपोरेट मीडिया प्रयागराज।अपराधियों के हौसले इतना बुलंद है इसका ताजा उदाहरण शहर के बीचों-बीच देखने को मिला। मुंबई में आईटी कंपनी में काम करने वाले बक्शी बाजार (खुल्दाबाद) निवासी 21 वर्षीय युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ 27 जुलाई को प्रयागराज पहुंचे थे। रात में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर (तेज खांसी आने पर) पति रात 2:40 बजे ऑटो से अपोलो फार्मेसी दवा लेने जा रहा था।इसी दौरान जीटीबी नगर (करेली) में पहलवान चौराहे से लेबर चौराहे के बीच 'भारत सरकार' लिखी एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार 3 बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर दंपति का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवती के साथ छेड़छाड़ (बैडटच) की, पति से मारपीट की और 2 आईफोन लूट लिए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और करेली पुलिस (SHO आशीष सिंह) ने 3.5 किलोमीटर तक पीछा कर शाहगंज में कार को घेरकर दंपति को सुरक्षित छुड़ाया। तीनों आरोपियों (सूरज सिंह, आशीष सिंह, सुनील) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments